रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। डीह थाना क्षेत्र के एक गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है। चार बच्चों की मां लगभग 35 वर्षीय महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई, जिसके बाद पूरा परिवार सदमे में है।पीड़ित पति ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पत्नी मायके से घर लौट रही थी। रास्ते में उसने चारों बच्चों को ऑटो में बैठा दिया, लेकिन खुद ऑटो में न बैठकर अपने प्रेमी के साथ दूसरी जगह चली गई और वहां से फरार हो गई।परिजन और बच्चे बेहद आहत हैं और महिला के व्यवहार को लेकर गहरा दुख व्यक्त कर रहे हैं। पति ने पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है।
चार बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति सदमे में—थाने में तहरीर देकर लगाई गुहार
