रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। लालगंज विकास खंड की ग्राम पंचायत मुस्तफ़ाबाद बेलहनी में कराए गए विकास कार्यों का उपनिदेशक पंचायत शाश्वत आनंद सिंह ने मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण एवं सत्यापन किया। उन्होंने पंचायत क्षेत्र में किए गए विभिन्न कार्यों का जायज़ा लिया और संबंधित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।ग्राम पंचायत बेलहनी को हाल ही में मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार (35) प्राप्त हुआ है, जिसे युवा ग्राम प्रधान अखिलेश यादव की सक्रियता और गांव में तेजी से हुए उत्कृष्ट विकास कार्यों का प्रतिफल माना जा रहा है। उपनिदेशक पंचायत ने मौके पर पहुंचकर कार्यों की गुणवत्ता और उपयोगिता को नजदीक से परखा।ग्राम पंचायत में अत्याधुनिक ग्राम पंचायत सचिवालय एवं कॉमन सर्विस सेंटर भवन का निर्माण कराया गया है, जहां ग्रामीणों को पंचायत से जुड़ी सभी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।ग्रामीण बच्चों और युवाओं के लिए खेल मैदान विकसित किया गया है, वहीं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पार्क का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके।इसके साथ ही ग्राम पंचायत में अंत्येष्टि स्थल, RRC सेंटर, तथा प्राथमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लासेज जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं का विकास किया गया है। इन कार्यों से पंचायत क्षेत्र में शिक्षा, खेल और मूलभूत सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है।निरीक्षण के दौरान प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी प्रणवीर प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान अखिलेश यादव, जिला सलाहकार प्रेरित कटियार, जिला परियोजना प्रबंधक सूर्य प्रकाश, खंड प्रेरक हिमांशु दीक्षित सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री पुरस्कृत बेलहनी ग्राम पंचायत के विकास कार्यों का उपनिदेशक पंचायत ने किया स्थलीय निरीक्षण
