कानपुर में भाई ने दोस्त संग मिलकर नेत्रहीन बड़े भाई की हत्या, शराब पीने के विवाद में वारदात

कानपुर (एनपीआर नेटवर्क)। कानपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बर्रा थाना क्षेत्र के H ब्लॉक में छोटे भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर नेत्रहीन बड़े भाई की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि घर में शराब पीने को लेकर हुआ विवाद इस खूनखराबे की वजह बना। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।जानकारी के मुताबिक मृतक कुंदन (42 वर्ष) अपनी बहन कंचन और छोटे भाई चंदन के साथ रहता था। कुंदन नेत्रहीन था, जबकि चंदन पेंटिंग का काम कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करता था। चंदन शराब का आदी था और अक्सर घर पर दोस्तों के साथ शराब पीता था, जिसका कुंदन विरोध करता था।बुधवार रात भी चंदन अपने दोस्त राजू चौरसिया के साथ घर आया और दोनों ने जमकर शराब पी। इसी दौरान चंदन ने अपनी बहन कंचन से विवाद कर मारपीट शुरू कर दी। कंचन किसी तरह बचकर हट गई, लेकिन शोर सुनकर कुंदन नीचे आया और भाई को समझाने लगा। बात बढ़ी तो दोनों के बीच तीखा विवाद हो गया।आरोप है कि इसी दौरान चंदन ने अपने दोस्त राजू के साथ मिलकर कुंदन पर चाकू और किसी भारी वस्तु से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चीखपुकार सुनकर कंचन वापस नीचे आई तो आरोपी भाई वहां से दोस्त के साथ फरार हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने भाग रहे राजू चौरसिया को हिरासत में ले लिया है, जबकि मुख्य आरोपी चंदन की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial