बलरामपुर: महिला सिपाही से छेड़छाड़ करने वाले तीन पुलिसकर्मी निलंबित, मुकदमा दर्ज

बलरामपुर यूपी। कोतवाली देहात में महिला सिपाही से रंग लगाने के बहाने छेड़छाड़ करने वाले दीवान अमित कुमार, सिपाही शैलेंद्र कुमार और पन्नेलाल पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एडीजी गोरखपुर जोन ने तीनों को निलंबित करते हुए 14-ए के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।घटना मार्च में होली के अगले दिन हुई थी, जब तीनों पुलिसकर्मी जबरन महिला आरक्षी पर हरा रंग लगाने लगे और उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता की शिकायत के बावजूद मामले को पहले दबा दिया गया और जांच आठ महीने तक लटकी रही खबर प्रकाशित होने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लिया और रिपोर्ट तलब की। इसके बाद डीआईजी के आदेश पर गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर निलंबन की कार्रवाई की गई।इस कदम से विभाग में हड़कंप और महिला पुलिसकर्मियों में राहत की भावना देखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial