तहसील परिसर में युवक की बाइक चोरी, राशन कार्ड में नाम बढ़वाना पड़ा भारी

रायबरेली। तहसील डलमऊ में एक व्यक्ति को राशन कार्ड में नाम जोड़वाना उस समय महंगा पड़ गया, जब उसकी मोटरसाइकिल तहसील परिसर से ही चोरी हो गई। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को सौंप दी है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। मामला डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मणगंज जोहवा नटकी निवासी अरविंद पुत्र ओमप्रकाश का है। पीड़ित सोमवार को तहसील परिसर में राशन कार्ड में अपना नाम बढ़वाने के लिए आया था। इसी दौरान अज्ञात चोर उसकी मोटरसाइकिल का हैंडल लॉक तोड़कर वाहन लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने डलमऊ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial