रायबरेली : सिंदूरामऊ में अवैध कब्जे पर प्रशासन की कार्रवाई

रायबरेली। डलमऊ तहसील क्षेत्र में अवैध कब्जों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन सक्रिय दिखाई दे रहा है। बुधवार को नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ सेंदूरामऊ गांव पहुंचे और अवैध कब्जे को हटवाया। गांव निवासी रविकांत की शिकायत पर तहसीलदार डलमऊ ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। निर्देश मिलते ही नायबतहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जे को चिन्हित किया और तुरंत हटवाया।नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई की गई है और आगे भी ऐसी कार्यवाही जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial