डलमऊ (रायबरेली)। आफताब नगर ग्राम सभा में मंगलवार रात उस समय अफरातफरी मच गई जब अचानक एक घर की दीवार गिरने से दो गायें मलबे में दब गईं। जानकारी के अनुसार ग्राम निवासी जागेलाल पुत्र मनीष कुमार अपने चार बच्चों के साथ रात लगभग 10 बजे घर के अंदर सो रहे थे कि अचानक जर्जर दीवार भरभराकर गिर पड़ी। दीवार गिरने से पशुशाला में बंधी दो गायें मलबे के नीचे दब गईं। घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और तत्काल मलबा हटाकर दोनों गायों को बाहर निकाला।ग्रामीणों की तत्परता से दोनों पशुओं को बचा लिया गया, हालांकि उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। परिवार ने प्रशासन से सहायता की मांग की है। वही भावी जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार शैलेन्द्र कुमार भी मौके पर पहुंच कर मदद का भरोसा दिलाया है।
आफताब नगर में घर की दीवार गिरी, दो गायें मलबे में दबकर घायल
