होटल में हो रहे अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल, पुलिस हस्तक्षेप के बाद रुकी रस्म

रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के डिडौली स्थित एक होटल में मंगलवार दोपहर उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई जब अंतरधार्मिक विवाह के लिए पहुँचे युवक-युवती को लेकर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। होटल में महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कैर गांव निवासी सपना यादव की बिहार निवासी जलालुद्दीन से परिजनों की मौजूदगी में शादी की रस्में चल रही थीं। युवती के चाचा को यह विवाह मंजूर न होने पर उन्होंने 12 नवंबर को महराजगंज कोतवाली में अपनी भतीजी, भाई, भाभी तथा युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बावजूद मंगलवार को दोनों पक्ष शादी के लिए होटल पहुँचे, जिसकी जानकारी होने पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और करणी सेना के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुँच गए और विवाह का विरोध करने लगे। स्थिति बिगड़ने की सूचना पर हरचंदपुर पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान बढ़ते विवाद को देखते हुए होटल संचालक ने लाइट बंद कर दी, जिसके चलते विवाह की रस्में रोक दी गईं। इसके बाद दोनों पक्ष होटल से चले गए। पुलिस के अनुसार, युवक और युवती दोनों बालिग हैं तथा कानूनन अपनी इच्छा से विवाह करने के लिए स्वतंत्र हैं। मामले में स्थिति नियंत्रण में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial