रायबरेली: सलोन नगर पंचायत उपचुनाव का चुनावी पारा चढ़ता जा रहा है। यहां भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद के उम्मीदवार एवं उत्तर प्रदेश वैश्य समाज के जिला महामंत्री सुनील साहू के समर्थन में दिग्गज नेताओं ने मैदान संभाल लिया है। इसी कड़ी में प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता ने सलोन पहुंचकर विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर सघन जनसंपर्क किया और मतदाताओं से सुनील साहू के पक्ष में भारी मतदान की अपील की।
जनसंपर्क अभियान के दौरान पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता ने मतदाताओं से संवाद करते हुए कहा कि सुनील साहू एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता हैं जो हर परिस्थिति में जनता के बीच उपलब्ध रहते हैं। इस दौरान स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
प्रमुख समाजसेवियों और पदाधिकारियों की रही मौजूदगी
जनसंपर्क अभियान में वैश्य समाज और विभिन्न संगठनों के कई वरिष्ठ पदाधिकारी सुनील साहू के समर्थन में कंधे से कंधा मिलाकर साथ चले। इस मौके पर
राम गोपाल वैश्य (जिलाध्यक्ष, वैश्य समाज)
राजेंद्र वैश्य (जिलाध्यक्ष, अग्रहरि समाज)
राजकुमार गुप्ता (जिलाध्यक्ष, वैश्य एकता परिषद)
दिनेश अग्रहरि (विधानसभा अध्यक्ष)
शुभम अग्रहरि (जिला उपाध्यक्ष)
सुरेश साहू (उद्योगपति) एवं शारदा प्रसाद अग्रहरि
सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कस्बे के विकास का मुद्दा छाया
दौरे के दौरान विभिन्न वार्डों में जनसमूह ने गर्मजोशी से स्वागत किया। समर्थकों ने विश्वास जताया कि जनता का भरपूर समर्थन सुनील साहू के साथ है और वे सलोन नगर पंचायत के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।
सलोन उपचुनाव: सुनील साहू के समर्थन में उतरे पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता, सघन जनसंपर्क कर मांगे वोट
