मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत डलमऊ में छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक

डलमऊ (रायबरेली)।
महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत थाना डलमऊ की मिशन शक्ति टीम ने शांति मनोहर इंटर कॉलेज एवं भागीरथी इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्राओं एवं शिक्षकों को महिला सुरक्षा, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1076, 102, 101 और 1098 की जानकारी दी गई।
पुलिस टीम ने साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन साइबर ठगी, उससे बचाव के उपाय, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन एवं मातृशक्ति वंदन योजना सहित विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर महिलाओं और छात्राओं की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुना गया।
कार्यक्रम में उपनिरीक्षक सैय्यद नासिर उद्दीन, महिला बीट आरक्षी मनीषा, हेड कांस्टेबल दिनेश चन्द्र मिश्रा, महिला कांस्टेबल राखी राणा, महिला कांस्टेबल अंकिता कुशवाहा तथा कांस्टेबल शुभम सहित थाना डलमऊ की टीम ने प्रतिभाग किया। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन सेवाओं का निडर होकर उपयोग करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial