यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ का जन्मोत्सव धूमधाम से मना, वैश्य समाज ने वृद्धाश्रम में काटा केक

न्यूज प्लस रिपोर्ट ब्यूरो, रायबरेली

रायबरेली। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास कैबिनेट मंत्री, वैश्य समाज के संरक्षक और व्यापारियों के मसीहा कहे जाने वाले नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ जी का जन्मोत्सव आज रायबरेली में बेहद सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया।

​इस पावन अवसर पर वैश्य समाज रायबरेली के जिला अध्यक्ष राम गोपाल वैश्य के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रायबरेली स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर एक अनुकरणीय पहल की।

भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना और दीर्घायु की कामना

​कार्यक्रम की शुरुआत में जिला अध्यक्ष राम गोपाल वैश्य और उपस्थित व्यापारियों ने वृद्धाश्रम परिसर में भगवान भोलेनाथ एवं विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सभी ने कैबिनेट मंत्री ‘नंदी’ भैया के उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और लंबी उम्र के लिए भगवान से प्रार्थना की।

बुजुर्गों के बीच काटा गया केक, मिला आशीर्वाद

​इसके बाद संगठन के सदस्यों ने वृद्धाश्रम में रह रहे असहाय वृद्ध माताओं और बुजुर्ग जनों के बीच जाकर मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ के जन्मदिन का केक काटा। इस भावुक और आनंदमयी क्षण में बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे। वहां मौजूद सभी बुजुर्गों ने नंदी भैया को अपना स्नेहपूर्ण आशीर्वाद दिया और उनके दीर्घायु होने की कामना की।

वैश्य समाज और व्यापारिक वर्ग की गरिमामयी उपस्थिति

​इस सेवा कार्य और जन्मोत्सव कार्यक्रम में वैश्य समाज और स्थानीय व्यापारिक जगत के कई प्रमुख चेहरे शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय रस्तोगी जी (वरिष्ठ व्यापारी),आर.बी. वैश्य जी,वीरेंद्र अग्रहरि,संतोष साहू आशीष जायसवाल सचिन गुप्ता रानू शर्मा राजकुमार गुप्ता शुभम अग्रहरी सुनील साहू दिनेश अग्रहरि ​सहित संगठन के तमाम पदाधिकारियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई और मंत्री जी के जन्मदिन पर उनके द्वारा व्यापारियों व समाज के लिए किए जा रहे कार्यों को याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial