मिशन शक्ति और डलमऊ पुलिस की तत्परता से बिछड़ी मासूम परिवार से मिली

डलमऊ (रायबरेली)। ज्येष्ठ पूर्णिमा मेले के दौरान गंगा घाट पर अपने परिजनों से बिछड़ गई 11 वर्षीय बालिका को डलमऊ पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम ने सकुशल उसके परिवार से मिलाकर सराहनीय कार्य किया है। मेले में अकेली मिली बालिका को सुरक्षा की दृष्टि से मिशन शक्ति केंद्र लाया गया, जहां उसकी काउंसलिंग की गई। बालिका से पूछताछ और स्थानीय स्तर पर की गई खोजबीन के बाद उसकी पहचान जगतपुर क्षेत्र निवासी मांशी के रूप में हुई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए परिजनों से संपर्क स्थापित किया और उन्हें थाने बुलाया। आवश्यक पहचान प्रक्रिया पूरी होने के बाद बालिका को उसकी मां एवं अन्य परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बेटी को सकुशल पाकर परिजनों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने डलमऊ पुलिस और मिशन शक्ति टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके मानवीय और संवेदनशील कार्य की सराहना की। क्षेत्रीय लोगों ने भी पुलिस की इस पहल को जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial