प्रदेश महासचिव बने प्रधान अखिलेश, भदोही में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

रायबरेली। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर जनपद भदोही के सुरियाँवा विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत सचिवालय में ग्रामीण सत्ता पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चंद्र अवस्थी की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यकारिणी की प्रथम बैठक, मनोनयन एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। जिसमे उत्तर प्रदेश के 60 से अधिक जनपदों के जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य शामिल हुए। इस अवसर पर संगठन में प्रदेश सचिव/प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभाल रहे रायबरेली के मुस्तफाबाद बेलहनी के ग्राम प्रधान अखिलेश यादव को ग्रामीण विकास में सक्रिय योगदान व संघठन के प्रति प्रभावी नेतृत्व क्षमता को देखते हुए सर्वसम्मति से प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम के मुख्य अथिति जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने नवनियुक्त महासचिव अखिलेश यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।प्रधान अखिलेश ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पंचायत चुनाव समय पर न होने की स्थिति में ग्राम पंचायतों के विकास कार्य प्रभावित न हों, इसके लिए ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए जाने या प्रशासक बनाये जाने की माँग को लेकर सर्व सम्मति से प्रस्ताव भी पारित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial