जाम से जूझते डलमऊ बाजार पर गरजा व्यापार मंडल, हर माह होगी बैठक

डलमऊ (रायबरेली)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इकाई की वर्ष 2026 की पहली बैठक उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुदामा साहू ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी विवेक शर्मा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर अप्पू शर्मा और शानू बाजपेई ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष रामगोपाल वैश्य द्वारा सभी अतिथियों के स्वागत से हुई।करीब तीन घंटे चली इस बैठक में व्यापारियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं मुख्य अतिथि के समक्ष रखीं। प्रमुख रूप से कस्बे में लगने वाले जाम, बाजार की बिगड़ती व्यवस्था, संगठन को मजबूत बनाने और नई कार्यकारिणी के गठन जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विवेक शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता, कार्यक्रम और कार्यालय ही संगठन की मजबूती का आधार हैं और जल्द ही संगठन सृजन अभियान शुरू करने की बात कही। नगर प्रभारी रानू शर्मा के सुझाव पर प्रत्येक माह की 15 तारीख को नियमित बैठक करने का निर्णय लिया गया।बैठक में युवा नेतृत्व को बढ़ावा देते हुए आशीष जायसवाल को युवा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, वरिष्ठ व्यापारी राजेंद्र दादा की चौथी पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial