कनहा गांव की बड़ी मस्जिद में इफ्तार पार्टी, ग्राम प्रधान अभिलाष यादव की पहल

डलमऊ (रायबरेली)। डलमऊ तहसील क्षेत्र के कनहा गांव स्थित बड़ी मस्जिद में सोमवार शाम करीब 6:16 बजे ग्राम प्रधान रामअभिलाष यादव द्वारा रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन कराया गया। रमजान के पवित्र महीने में आयोजित इस इफ्तार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदार और स्थानीय लोग शामिल हुए। अजान की आवाज गूंजते ही रोजेदारों ने सामूहिक रूप से रोजा खोलकर इफ्तार किया।इफ्तार पार्टी के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम में हल्के के दरोगा नासिर हुसैन, हाफिज रिजवान, सोनू खान समेत गांव के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर एक साथ बैठकर इफ्तार किया और क्षेत्र में अमन-चैन तथा आपसी एकता बनाए रखने की बात कही।ग्राम प्रधान अभिलाष यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial