डलमऊ (रायबरेली)। डलमऊ कस्बा स्थित बक्शी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन किया गया,जिसमें विद्यालय में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग करनेवाले विद्यार्थियों को शील्ड और प्रमाणपत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया!कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन एवं सरस्वती वन्दना के साथ किया गया!इसके बाद मुख्य अतिथियों का सम्मान विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना तिवारी एवं शिक्षकों द्वारा किया गया!अभिभावक दीर्घा मे उपस्थित अभिभावकों का भी सम्मान किया गया।तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया!इसके बाद कार्यक्रम की भूमिका में बोलते हुए प्रबंधक सुनील सिंह ने अपने संदेश में कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सतत् विकास के लिए विद्यालय सदैव तत्पर है!बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों को डिजिटल स्टडीज के साथ जुड़कर नवीन पाठ्यक्रम का क्रियान्वयन करना चाहिए!उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि बी.एम. पी. एस. डलमऊ क्षेत्र का एकमात्र सी.बी.एस. सी. बोर्ड से कक्षा 12 तक मान्यता प्राप्त विद्यालय है!विद्यालय के निदेशक शान्तनु सिंह ने भी अपने संदेश में कहा कि इस शैक्षणिक वर्ष से संस्थान में नवीन साइंस लैब,डिजिटल कम्प्यूटर लैब एवं नवीन शिक्षा नीति को लागू करते हुए आगे की पढ़ाई संचालित की जाएगी!आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास बच्चों, अभिभावकों एवं विद्यालय के परस्पर सहयोग से ही सम्भव है!इसके बाद प्राइज़ डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी का आयोजन किया गया जिसमें प्रत्येक कक्षा में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रमाणपत्र एवं शील्ड देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया!कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के छात्रों द्वारा किया गया एवं परीक्षाफल वितरण का कार्यक्रम कक्षा अध्यापकों द्वारा किया गया!कार्यक्रम में बोलते हुए अभिभावकों ने भी कहा कि विद्यालय सतत् रूप से उनके पाल्य की शैक्षणिक गतिविधियों में सहयोग कर रहा है एवं वह आशान्वित हैं कि आगामी सत्र में भी विद्यालय बेहतर करेगा!कार्यक्रम के अन्त में अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना तिवारी ने कहा कि शिक्षा का अर्थ केवल कापी किताब ही नहीं है बल्कि बच्चा अपने परिवेश से भी बहुत कुछ सीखता है!आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम सह क्रियाकलापों का बच्चों के जीवन पर बहुत अच्छा असर पड़ता है जिसके लिए विद्यालय में प्ले ग्राउंड एक्टिविटी रूम विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों की सहभागिता,आर्ट गैलरी,प्लेनिटोरियम, वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आदि का समय समय पर आयोजन होता रहता है!उन्होंने यह भी कहा कि नवीन सत्र 2026-27 के लिए विद्यालय में प्रवेश प्रारंभ हैं!कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप सोनू पटेल एवं रामसागर यादव(थाना डलमऊ से) के साथ ही क्षेत्र के हजारों अभिभावकों समेत विद्यालय का लालगंज एवं डलमऊ स्टाफ उपस्थित रहा।
डलमऊ के बक्शी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में मेधावियों का सम्मान, वार्षिक परीक्षाफल समारोह में बच्चों का बढ़ाया उत्साह
