अलविदा जुमा को लेकर पुलिस अलर्ट, डलमऊ कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक—शांति बनाए रखने की अपील

डलमऊ (रायबरेली)।आगामी अलविदा जुमा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को डलमऊ कोतवाली सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डलमऊ कोतवाल राघवन सिंह ने की। इस दौरान क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर अपने सुझाव और राय रखी।बैठक को संबोधित करते हुए कोतवाल राघवन सिंह ने कहा कि अलविदा जुमा का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाए। सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा करें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी प्रकार की समस्या या असुविधा होती है तो तुरंत डलमऊ पुलिस को सूचना दें, पुलिस हर समय मदद के लिए तैयार है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान हुड़दंग या माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।बैठक में एसएसआई अबरार हुसैन, चौकी इंचार्ज डलमऊ सोनू पटेल, अमरेश द्विवेदी, व्यापार मंडल अध्यक्ष रामगोपाल वैश्य, मोहम्मद सईद, पुकून पंडा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial