बछरावां में रफ्तार का कहर: होली पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर मौत

बछरावा (रायबरेली)। में होली के पर्व पर एक दर्दनाक सड़क हादसा ने खुशियों को मातम में बदल दिया। बछरावां थाना क्षेत्र के नंदा खेड़ा गांव के पास यह भीषण दुर्घटना हुई, जिसमें तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।अनियंत्रित बाइकें आपस में टकराईं, जिससे दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घायल को तत्काल लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को मुख्य कारण माना जा रहा है।स्थानीय लोग सदमे में हैं, परिवार वाले रो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial