दीन शाह गौरा ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत बोर्ड बैठक, दो करोड़ के विकास प्रस्तावों पर लगी मुहर

रायबरेली। ब्लॉक सभागार दीन शाह गौरा में शनिवार को क्षेत्र पंचायत की बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख सविता मौर्य ने की। बैठक में क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर लगभग दो करोड़ रुपये के प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।बैठक में नाली निर्माण, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग सड़क, बाल विकास, पुष्टाहार, कृषि सहित विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद उन्हें पारित किया गया। इसके साथ ही ब्लॉक परिसर के मुख्य गेट निर्माण का शिलान्यास भी किया गया, जिसकी अनुमानित लागत लगभग नौ लाख रुपये बताई गई है।बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख सविता मौर्य ने कहा कि जनहित से जुड़े सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचे।वहीं खंड विकास अधिकारी अशोक सचान ने कहा कि बैठक में पारित किए गए सभी विकास प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र क्रियान्वित कराया जाएगा।बैठक में सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुनील कुमार, शशि कुमारी (प्रभारी बाल विकास पुष्टाहार), क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, ग्राम प्रधान ऋषि प्रसाद, संतोष मौर्य, अशोक बाजपेई, सुरेंद्र सिंह, शिवनारायण मौर्य सहित सभी ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial