डलमऊ (रायबरेली)। डलमऊ क्षेत्र में होली के पावन अवसर पर समाजसेवी विकास सिंह ने सराहनीय पहल करते हुए पत्रकारों को सम्मानित किया। डलमऊ–रायबरेली मार्ग पर गंग नहर के निकट स्थित अपने कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने क्षेत्र के पत्रकारों को उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया।इस अवसर पर विकास सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं। वे निष्पक्ष और निर्भीक होकर समाज की समस्याओं को उजागर करते हैं, जिससे प्रशासन और जनता के बीच संवाद मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के साथ-साथ पत्रकारों का सम्मान करना भी उनका कर्तव्य है।कार्यक्रम में शिवकुमार मिश्र, योगेश शर्मा, मोहित द्विवेदी, पंकज मिश्रा, मेराज अली, संतोष मौर्य, हर्षित शुक्ला, योगेंद्र मौर्य, विमल मौर्य, गुड्डू जायसवाल, पिंटू तिवारी, चंद्रकेश मौर्य और प्रशांत शर्मा ल, रविन्द्र पाल सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।होली के मौके पर आयोजित इस सम्मान समारोह की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
इंसानियत की मिसाल! होली पर पत्रकारों के सम्मान में आगे आए विकास सिंह
