रायबरेली। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ दर्ज एफआईआर का मामला अब राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कांग्रेस कार्यकर्ता शंकराचार्य के समर्थन में सड़क पर उतर आए।कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एफआईआर के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार शंकराचार्य के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज करवा रही है और यह कार्रवाई राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है।विरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की।कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि दर्ज मुकदमे को वापस नहीं लिया गया और निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।फिलहाल मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और सियासी हलकों में इसको लेकर बयानबाजी जारी है।
शंकराचार्य पर एफआईआर को लेकर गरमाई सियासत, रायबरेली में कांग्रेस का प्रदर्शन
