10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 17 नवंबर को

रायबरेली। उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि एक जनपद एक उत्पाद (ODOP) कार्यक्रम के तहत जनपद रायबरेली के लिए चयनित काष्ठ कला (Wood Work) उत्पाद से संबंधित सामान्य तकनीकी, क्राफ्ट की बेसिक तथा एडवांस्ड ट्रेनिंग कराई जानी है। उन्होंने बताया कि यह योजना मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले बिंदुओं में शामिल है। इसके तहत चयनित अभ्यर्थियों को 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए प्राप्त ऑनलाइन आवेदन पत्रों के आधार पर साक्षात्कार (इंटरव्यू) आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त उद्योग ने सभी आवेदकों से अपील की है कि वे 17 नवंबर 2025 को पूर्वाह्न 11 बजे जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, रायबरेली के कार्यालय में अपने सभी मूल प्रमाण-पत्रों सहित समय से उपस्थित हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial