भदोखर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, पेड़ से टकराई; पांच गंभीर घायल, एम्स रेफर

भदोखर (रायबरेली)। भदोखर थाना क्षेत्र के मनहेरू गांव के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रायबरेली से डलमऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (वाहन संख्या UP 32 LD 8292) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई और सामने खड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे में चालक सोनू पुत्र रामदास निवासी खतौली, थाना बंथरा, लखनऊ का पैर टूट गया। अन्य घायलों में राजन शर्मा पुत्र अरुण कुमार, विजय पुत्र श्रीपाल निवासी लाल खेड़ा, उन्नाव, सरवन कुमार पुत्र शिव गुलाम तथा रजनीश पुत्र श्री दयाल निवासी रतौली, थाना बंथरा, लखनऊ शामिल हैं।स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए एम्स रायबरेली रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial