राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को पिलाई गई कृमि रोधी दवा, अभियान का शुभारंभ

रायबरेली। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया गया। अभियान का शुभारंभ शासकीय जूनियर स्कूल परिसर में नगर पंचायत डलमऊ अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ ने बच्चों को दवा खिलाकर किया गया। इस दौरान 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों और किशोरों को कृमि संक्रमण से बचाव के लिए अल्बेंडाजोल की खुराक दी गई।चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि कृमि संक्रमण बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को प्रभावित करता है, इसलिए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और विकास को सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि जो बच्चे किसी कारणवश दवा लेने से छूट गए हैं, उन्हें 13 जनवरी को मॉप-अप राउंड के दौरान दवा खिलाई जाएगी।कार्यक्रम के दौरान बच्चों और अभिभावकों को साफ-सफाई, हाथ धोने और स्वच्छ भोजन की अहमियत के बारे में भी जागरूक किया गया। शुभारंभ अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ललित कुमार मिश्र, ब्लॉक आशा नोडल अधिकारी सुधांशु त्रिपाठी, एएनएम प्रज्ञा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial