डलमऊ रायबरेली।शान्ति मनोहर इंटर कॉलेज की बस ने बाईक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से एक युवक की मौत हो जबकि दूसरा युवक घायल है। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।घोसियाना कस्बा लालगंज निवासी मोहम्मद अकील की घुरवारा बाजार स्थित कपड़े की दुकान है। बृहस्पतिवार को सुबह मोहम्मद अकील अपने भाई मोहर्रम अली के साथ मोटरसाइकिल से दुकान को जा रहा था तभी पूरे लालता मजरे देवली गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित शांति मनोहर इंटर कॉलेज की बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही मोहम्मद अकील की मौत हो गई जबकि भाई मोहर्रम अली घायल है। सूचना पुलिस को दी गई। ग्रामीणों की मदद से मोहम्मद अकील और मोहर्रम अली को डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर चिकित्सा के मनीष सिंह ने मोहम्मद अकील को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। चौकी इंचार्ज डलमऊ सोनू पटेल एसएसआई अबरार हुसैन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी अफसाना बानो व एक छह माह का बेटा हैदर को छोड़कर चला गया। मृतक के भाई मोहम्मद फहीम ने डलमऊ कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है।
डलमऊ में दर्दनाक हादसा: शांति मनोहर इंटर कॉलेज की बस की टक्कर से युवक की मौत, भाई घायल
