ठंड में गरीबों के लिए उम्मीद की चादर बने विजय यादव, सेवा से रच रहे अलग पहचान

रायबरेली। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकारिणी सदस्य विजय यादव क्षेत्र में एक जमीनी और जनसेवी नेता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं। वे हमेशा जमीन से जुड़कर जनता की समस्याओं को समझते और उनके समाधान के लिए आगे रहते हैं। राजनीति के साथ-साथ समाजसेवा को प्राथमिकता देना उनकी कार्यशैली का अहम हिस्सा है।कड़ाके की ठंड के मौसम में विजय यादव गरीब, असहाय और सड़कों के किनारे रात गुजारने वाले जरूरतमंदों के लिए सहारा बनकर सामने आए हैं। उनके द्वारा लगातार कंबल वितरण का कार्य किया जा रहा है, जिससे ठिठुरते लोगों को राहत मिल रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि विजय यादव बिना किसी दिखावे के वर्षों से सेवा कार्य करते आ रहे हैं। गरीबों की सेवा कर उन्होंने समाज में अलग पहचान बनाई है। उनके इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है और लोग उन्हें एक सच्चा जननेता मान रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial