डलमऊ में बदला कानून का चेहरा, राघवन सिंह संभालेंगे मोर्चा

रायबरेली। कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने थाना प्रभारी के कार्य क्षेत्र में बदलाव किए हैं। जारी सूची के अनुसार विभिन्न थानों के प्रभारी निरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है, जिससे कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत किए जाने की मंशा जताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को थाना मिलएरिया से हटाकर थाना सलोन का प्रभारी बनाया गया है, जबकि विनय विनय रावत को थाना शिवगढ़ से स्थानांतरित कर थाना मिलएरिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है।वहीं राजीव सिंह को थाना बछरावां से थाना शिवगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया गया है। श्याम कुमार पाल को थाना डलमऊ से स्थानांतरित कर थाना बछरावां भेजा गया है। इसके अलावा राघवन कुमार सिंह को थाना सलोन से हटाकर थाना डलमऊ का प्रभारी बनाया गया है।इसी क्रम में उप निरीक्षक नितिन कुमार को थाना लालगंज से हटाकर पुलिस लाइन से संबद्ध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial