डलमऊ का नाम मुंबई तक रोशन: ऋषि कंप्यूटर इंस्टिट्यूट को ‘बेस्ट अकादमी ऑफ द ईयर 2025’ अवॉर्ड

डलमऊ (रायबरेली)। डलमऊ कस्बे के लिए यह गर्व का क्षण है कि यहाँ संचालित ऋषि कंप्यूटर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर ऋषि प्रजापति को मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में ‘बेस्ट अकादमी ऑफ द ईयर 2025’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।यह प्रतिष्ठित सम्मान डिजिटल इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च फॉर प्रोफेशनल्स (DITRP) द्वारा प्रदान किया गया। 25 दिसंबर को मुंबई में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में देशभर से कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 500 से अधिक संस्थानों का चयन किया गया था। जिसमें डलमऊ स्थित ऋषि कंप्यूटर इंस्टिट्यूट ने अपनी विशेष पहचान बनाई।सम्मान समारोह के दौरान ऋषि कंप्यूटर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर ऋषि प्रजापति को कंप्यूटर शिक्षा के माध्यम से बच्चों और युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए सराहना मिली। कार्यक्रम में DITRP के डायरेक्टर अमजद साठे ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करते हुए कहा कि यह पुरस्कार देश में कंप्यूटर शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल है।अमजद साठे ने कहा कि आज की डिजिटल दुनिया में छात्रों को आवश्यक कौशल और ज्ञान से लैस करने वाले संस्थान सराहनीय कार्य कर रहे हैं और ऐसे संस्थानों को सम्मानित करना गर्व की बात है।ऋषि प्रजापति को यह राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर स्थानीय नागरिकों, शिक्षाविदों और छात्रों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस उपलब्धि ने डलमऊ और रायबरेली जनपद का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial