डलमऊ (रायबरेली)। सोमवार को डलमऊ तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता ने की। इस दौरान क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 19 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, यह सुनिश्चित किया जाए। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, शिक्षा एवं विकास से संबंधित समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी डलमऊ सतेंद्र सिंह, तहसीलदार मंजरी सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी नंदलाल रजक सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
डलमऊ में संपूर्ण समाधान दिवस, 19 शिकायतें दर्ज, 3 का मौके पर निस्तारण
