योग में उत्कृष्ट योगदान के लिए बाबा रामदेव ने डलमऊ के योगाचार्य आनंद को किया सम्मानित

डलमऊ (रायबरेली) योगाचार्य आनंद को योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं निःस्वार्थ सेवा के लिए योग पीठ हरिद्वार द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें योग को जन-जन तक पहुँचाने और लोगों को निरोगी जीवन की दिशा में प्रेरित करने के लिए दिया गया। कार्यक्रम के दौरान योग गुरु बाबा रामदेव ने योगाचार्य आनंद के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।योगाचार्य आनंद बीते कई वर्षों से क्षेत्र में निःशुल्क योग शिविरों के माध्यम से जनमानस को योग एवं प्राणायाम की शिक्षा दे रहे हैं। उनका मानना है कि “पहला सुख निरोगी काया” और इसी उद्देश्य को लेकर वे लगातार लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। वर्तमान समय में लाखों लोग शुगर, मोटापा, बीपी, थायराइड जैसी गंभीर और असाध्य बीमारियों से जूझ रहे हैं, जिनमें एलोपैथिक इलाज के बावजूद स्थायी राहत नहीं मिल पाती। ऐसे में योग और प्राणायाम एक प्रभावी और प्राकृतिक उपचार के रूप में सामने आया है।योगाचार्य आनंद के मार्गदर्शन में अब तक हजारों लोग इन बीमारियों से राहत पा चुके हैं और स्वस्थ जीवन जी रहे हैं। उनके प्रयासों से योग न सिर्फ इलाज का माध्यम बना है, बल्कि जीवन जीने की एक सकारात्मक पद्धति के रूप में भी स्थापित हुआ है। सम्मान मिलने से क्षेत्र में खुशी की लहर है और लोगों ने इसे डलमऊ व रायबरेली के लिए गौरव का क्षण बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial