आदर्श विद्यालय में मनाई गई अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती, कवि-पत्रकार व महान राजनेता बताया

न्यूज़ प्लस रिपोर्ट | डलमऊ रायबरेली
आदर्श विद्यालय प्रांगण में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य अभिषेक सिंह द्वारा अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई।
इस अवसर पर संजय गुप्ता ने अटल बिहारी वाजपेयी को विलक्षण प्रतिभा का धनी बताया। प्रीति जायसवाल ने श्रद्धांजलि अर्पित की, जबकि काव्या गुप्ता ने उनके जीवन और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कवि एवं आलोचक वाई. वेद प्रकाश ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक महान कवि, पत्रकार और राजनेता थे। उन्होंने अनेक पुस्तकों की रचना की और कई साहित्यिक व सांस्कृतिक पत्रिकाओं का संपादन किया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिंदी में भाषण देकर भारत को गौरवान्वित किया।
कार्यक्रम में अदिति, अर्पिता, आन्या प्रिया, प्रज्ञा, शीतल, शिवांगी, अस्मित, अविरल, लक्ष्मी, गरिमा, अनन्या, शहनवाज़, अक्षत, हिमांशु गौड़ सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का संचालन संजय गुप्ता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial