साइकिल से गुजरात से नेपाल तक युवाओं का एकता संदेश अभियान

रायबरेली। (एनपीआर नेटवर्क)। देश को एकता के सूत्र में बांधने का संदेश लेकर गुजरात से नेपाल तक साइकिल यात्रा पर निकले तीन युवाओं का डलमऊ पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। गुजरात प्रांत के सूरत जिले के कतार गांव निवासी रोहित वरीय (19), भाविक कालसरिया (18) और साहिल उनागर (17) करीब 1800 किलोमीटर लंबी यात्रा पर निकले हैं। युवा प्रतिदिन 80 से 100 किलोमीटर साइकिल चलाकर तय कर रहे हैं और लगभग 25 दिनों में यात्रा पूरी करने का लक्ष्य है।युवाओं ने बताया कि वे गुजरात से मध्य प्रदेश के इंदौर होते हुए उत्तर प्रदेश, बिहार के रक्सौल मार्ग से नेपाल पहुंचकर पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करेंगे, इसके बाद अपने घर लौटेंगे। यात्रा का उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति और सभ्यता को जानना, लोगों से संवाद करना और राष्ट्रीय एकता का संदेश देना है।उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वे साइकिल से अमरनाथ, केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, महाकुंभ प्रयागराज और अयोध्या सहित कई धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा कर चुके हैं। स्थानीय लोगों ने युवाओं के जज्बे की सराहना करते हुए यात्रा की सफलता की कामना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial