68 हजार किमी भारत भ्रमण पर निकलीं पर्वतारोही आशा मालवीय रायबरेली पहुंचीं

रायबरेली। 68 हजार किलोमीटर के भारत भ्रमण के संकल्प के साथ निकलीं प्रसिद्ध पर्वतारोही और राष्ट्रीय साइकिलिस्ट आशा मालवीय अपने अगले चरण की यात्रा के दौरान रायबरेली पहुंचीं। इस चरण में वह करीब 7800 किलोमीटर की सोलो साइकिल यात्रा कर रही हैं।मध्य प्रदेश की रहने वाली आशा मालवीय ने बताया कि उनकी यह यात्रा जयपुर से शुरू होकर रायबरेली, प्रयागराज होते हुए अरुणाचल प्रदेश के कैबीथू तक पहुंचेगी, जहां इस चरण का समापन होगा। उन्होंने बताया कि देश की एकता, महिला सशक्तिकरण और युवाओं को साहसिक खेलों के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से वह यह लंबी साइकिल यात्रा कर रही हैं।आशा मालवीय को उनके साहसिक कार्यों के लिए राज्यपाल द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। सेना के सहयोग और सुरक्षा के बाद उन्होंने इस यात्रा को आगे बढ़ाया है। रायबरेली पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत करते हुए उनके जज्बे की सराहना की और यात्रा की सफलता की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial