रायबरेली।प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत रायबरेली जिले के 3439 लाभार्थियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेजी गई। इस अवसर पर शहर के रतापुर चौराहे स्थित सामुदायिक केंद्र में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और सलोन विधायक अशोक कोरी ने प्रमाण पत्र प्रदान कर लाभार्थियों को सम्मानित किया।विधायक अशोक कोरी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को पक्का आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को सौभाग्य योजना के अंतर्गत बिजली कनेक्शन, उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन तथा जल जीवन मिशन के माध्यम से शुद्ध पेयजल का कनेक्शन भी प्रदान किया गया है।जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि योजनाओं का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से लाभ पहुंचाना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।
3439 परिवारों का सपना हुआ पूरा, प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 से खातों में पहुँची रकम
