‘सैयारा’ के सितारे अहान पांडे–अनीत पड्डा पर डेटिंग के कयास तेज, करण जौहर ने दिया बड़ा हिंट

यशराज फिल्म्स की सुपरहिट फिल्म ‘सैयारा’, जो 18 जुलाई 2025 को रिलीज़ हुई थी, इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। अहान पांडे और अनीत पड्डा की फ्रेश जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म ने दुनिया भर में 570.67 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। फिल्म की सफलता के बाद से ही दोनों के बीच ऑफस्क्रीन नज़दीकियों की चर्चा थी, लेकिन अब यह अफवाहें और मजबूत हो गई हैं। हाल ही में फिल्ममेकर करण जौहर सानिया मिर्जा के पॉडकास्ट “सर्विंग इट अप विद सानिया” में पहुंचे, जहाँ उन्होंने अहान–अनीत की जोड़ी को “आईटी कपल” कहकर सबको चौंका दिया। करण ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा—“अभी तक उनकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। अगर वे डेट कर रहे हैं तो मुझे नहीं पता, क्योंकि मैंने इसे चेक नहीं किया है।” करण के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का मानना है कि उन्होंने अहान–अनीत के रिश्ते को इशारों में कन्फर्म कर दिया है।अहान पांडे और अनीत पड्डा ने ‘सैयारा’ से डेब्यू किया था और फिल्म की सफलता के साथ ही यह जोड़ी रातों-रात इंडस्ट्री का सबसे चर्चित चेहरा बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial