होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई दुकानों पर छापेमारी

डलमऊ (रायबरेली)। होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी और संदिग्ध खाद्य पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। पांच सदस्यीय टीम ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान के तहत कई दुकानों पर छापेमारी की, जिससे कारोबारियों में हड़कंप मच गया।जांच के दौरान खुशी किराना स्टोर से 158 किलो संदिग्ध कचरी को सीज किया गया। वहीं उदय राज किराना स्टोर से 58.4 किलो खुला सरसों का तेल जब्त किया गया, जिसकी गुणवत्ता पर संदेह जताया गया है। इसके अलावा ऊंचाहार स्थित जय अम्बे एजेंसी पर भी टीम ने कार्रवाई करते हुए नमकीन का सैंपल जांच के लिए लिया और लगभग 8 बोरी खाद्य सामग्री को सीज कर दिया।विभागीय अधिकारियों के अनुसार जब्त किए गए खाद्य पदार्थों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। होली से पहले की गई इस कार्रवाई से मिलावटी सामान बेचने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial