होली के रंग बने खून के दाग: रायबरेली में मासूम पर दबंगों का जानलेवा वार

हरचंदपुर (रायबरेली)। होली के दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई है। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गोकलपुर गांव में घर के सामने होली खेल रहे 12 वर्षीय मासूम सार्थक (पुत्र सत्येंद्र) पर दबंगों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में सार्थक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।परिजनों के मुताबिक, तीन हमलावरों ने अचानक घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. दाऊद हुसैन के अनुसार, बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है और चिकित्सकीय टीम लगातार निगरानी कर रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial