सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश

डलमऊ रायबरेली। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पंचायत डलमऊ के मुराई बाग क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत डलमऊ अध्यक्ष ने उपस्थित होकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और आमजन को जागरूक करने के इस प्रयास में सहभागिता की। नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को समाज के प्रति जिम्मेदारी, जागरूकता और सेवा भावना का संदेश दिया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से विभिन्न सामाजिक विषयों को सरल और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया, जिसे लोगों ने सराहा। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जन-जागरूकता किसी भी अभियान की सफलता की महत्वपूर्ण कड़ी है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में जनहित और सेवा भावना से जुड़े कार्यों को निरंतर प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। इस मौके पर घनश्याम जायसवाल, बाबी पंडित, पवन जायसवाल, मनोज सोनकर समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial