रायबरेली (एनपीआर)। सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए सदर विधायक अदिति सिंह ने शुक्रवार को उ.प्र. आवास विकास परिषद से प्राप्त 1.41 करोड़ रुपये की धनराशि से बनने वाली विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें इंदिरा नगर क्षेत्र की 07 सड़कों के निर्माण एवं 14 पार्कों के सौंदर्यीकरण के कार्य शामिल हैं।इसके साथ ही विधायक ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राणा बेनी माधव बक्स सिंह की प्रतिमा पर छत निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। क्षेत्रवासियों ने इन विकास कार्यों को क्षेत्र की बड़ी जरूरत बताते हुए विधायक का स्वागत किया।अदिति सिंह ने कहा कि इंदिरा नगर समेत पूरे सदर क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जल्द ही इन परियोजनाओं का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।स्थानीय लोगों ने विकास योजनाओं के लिए विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन कार्यों से क्षेत्र की सड़कों की स्थिति बेहतर होगी और पार्कों के सुधरने से बच्चों और बुजुर्गों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
सदर विधायक अदिति सिंह ने 1.41 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास, इंदिरा नगर में 7 सड़कों व 14 पार्कों का होगा सौंदर्यीकरण
