संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या या हादसा? भीमगज रेलवे क्रॉसिंग पर फैली सनसनी

डलमऊ (रायबरेली)ऊंचाहार–उन्नाव रेलवे मार्ग पर स्थित भीमगज रेलवे क्रॉसिंग के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंकने की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस इसे प्रथम दृष्टया ट्रेन हादसा मान रही है। मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पहचान कराने और मामले की जांच में जुट गई है। इस संबंध में डलमऊ कोतवाल राघवन सिंह को फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial