रायबरेली।सरेनी विधानसभा क्षेत्र के लोदीपुर उतरावां (कैली) गांव में युवा समाजसेवी दिव्यांश बाजपेई द्वारा सातवें विशाल नेत्र शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर मोहन सिंह का पुरवा में आयोजित हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में बुजुर्गों, महिलाओं एवं बच्चों ने सहभागिता की।नेत्र शिविर में कुल 197 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 84 जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, जबकि 9 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनके इलाज, आवागमन व अन्य सभी सुविधाएं पूर्णतः निःशुल्क रहेंगी।कम उम्र में समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय दिव्यांश बाजपेई क्षेत्र में एक लोकप्रिय और भरोसेमंद नाम बन चुके हैं। उनकी सेवा भावना से प्रेरित होकर हर माह नियमित रूप से ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाता है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि दिव्यांश बाजपेई गरीबों और जरूरतमंदों की आवाज बनकर उभरे हैं।दिव्यांश बाजपेई ने बताया कि वे अपने पूज्य बाबा स्वर्गीय देवीशंकर बाजपेई के पदचिह्नों पर चलने का प्रयास कर रहे हैं, जो जीवनभर गरीब, शोषित और वंचित परिवारों की सेवा में लगे रहे।उन्होंने कहा, “गरीबों की मदद से बड़ा कोई पुण्य नहीं है, सेवा ही हमारा धर्म है।”क्षेत्र के बुजुर्गों ने कहा कि दिव्यांश की सामाजिक गतिविधियां समाज में एकता और समरसता को मजबूत कर रही हैं। नेत्र शिविर के साथ-साथ उनकी सेवाएं वृद्धाश्रम, कुष्ठ आश्रम, दैनिक भंडारा एवं रक्तदान जैसे कार्यों में भी लगातार देखने को मिलती हैं।
लोदीपुर उतरावां (कैली) में सातवां विशाल नेत्र शिविर आयोजित, 197 मरीजों की जांच
