लालगंज में कमरे की कुंडी तोड़कर डीजे का सामान चोरी, एक लाख रुपये का नुकसान

लालगंज (रायबरेली)। बन्नामऊ गांव में अज्ञात चोरों ने डीजे का सामान चोरी कर लिया। चोरों ने एक कमरे का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने चोरी गए सामान की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई है। गांव निवासी कुक्कू सिंह डीजे का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात उनका डीजे का सारा सामान कमरे में रखा हुआ था। देर रात अज्ञात चोर कमरे की कुंडी तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने पांच एम्प्लीफायर मशीनें चोरी कर लीं। इसके साथ ही दो मिक्सर, लाइट, माइक और अन्य जरूरी सामान भी उठा ले गए।सुबह जब उनके भाई पप्पू सिंह कमरे में पहुंचे तो ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर रखा सारा डीजे का सामान गायब था। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial