रायबरेली में महिला से छेड़छाड़ का आरोप, नशीला पदार्थ पिलाकर कार में किया बेसुध, ग्रामीणों ने पकड़ा आरोपी

रायबरेली। जिले में एक महिला के साथ गंभीर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार में लिफ्ट देने के बाद चालक ने महिला को नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वह बेसुध हो गई। बाद में मौका पाकर महिला किसी तरह कार से उतरकर अपनी जान बचाने में सफल रही। ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।मामला गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के मलिकमऊ कस्बे का है। बछरावां थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला शहर आने के लिए एक कार में बैठी थी। आरोप है कि कार चालक ने रास्ते में उसे नशीला पेय पदार्थ पिला दिया, जिससे वह बेहोशी की हालत में चली गई। इसके बाद आरोपी चालक महिला को इधर-उधर घुमाता रहा।बताया गया कि आरोपी चालक मलिकमऊ चौबारा स्थित एक अंग्रेजी शराब की दुकान से शराब खरीदने चला गया। इसी दौरान महिला ने हिम्मत जुटाकर कार का दरवाजा खोला और बाहर निकल आई। जब चालक वापस आया तो उसने महिला को धमकाकर दोबारा गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया, लेकिन महिला ने इनकार कर दिया।घटना को देख आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप किया और आरोपी को रोक लिया। नशे में धुत चालक ने ग्रामीणों से अभद्रता की, जिसके बाद लोगों ने तत्काल पुलिस की 112 सेवा को सूचना दी। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस टीम ने कार की पहचान करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर गुरुबक्शगंज थाने ले गई।स्थानीय निवासी उमाशंकर ने बताया कि समय रहते लोगों की सतर्कता से महिला की जान बच सकी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial