रायबरेली। शहर में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से शुक्रवार को शहर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित राजकीय कॉलोनी ग्राउंड में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ।मॉक ड्रिल में स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग तथा मिलिट्री के जवानों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में आम नागरिकों को सुरक्षित रहने के उपायों की जानकारी देना तथा विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय को सुदृढ़ करना रहा।ड्रिल के दौरान नागरिकों को ब्लैकआउट की स्थिति में अनावश्यक रोशनी से बचने, सुरक्षित स्थानों पर रहने और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि ऐसे अभ्यास आपदा के समय जनहानि को कम करने में सहायक होते हैं।कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे
रायबरेली में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन, आपदा से निपटने का किया गया अभ्यास
