रायबरेली।जनपद में प्रेम संबंध का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। शादी के बाद युवती ने अपना नाम बदलकर कृतिका रख लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले करीब पांच वर्षों से प्रेम संबंध था।जानकारी के अनुसार लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सेमरपहा गांव की रहने वाली आईमन अहमद हाल ही में 18 वर्ष की हुई है। बालिग होने के कुछ दिन बाद ही उसने अपने प्रेमी शिवम के साथ ऐहार स्थित बालहेश्वर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। इस विवाह के बाद युवती ने अपना नाम बदलकर कृतिका रख लिया।बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे और परिवार की रजामंदी न मिलने के कारण उन्होंने मंदिर में शादी करने का फैसला लिया। विवाह के बाद दोनों ने साथ रहने की इच्छा जताई है।शादी के बाद नवविवाहित जोड़ा काफी खुश नजर आया। शिवम और कृतिका ने कहा कि उन्होंने अपने प्रेम के चलते यह फैसला लिया है और अब वे शांतिपूर्ण तरीके से अपना जीवन बिताना चाहते हैं। वहीं इस विवाह को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं।
रायबरेली में प्रेम ने तोड़ी मजहब की दीवार, मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से मंदिर में रचाई शादी
