रायबरेली: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने ली महत्वपूर्ण बैठक, विपक्ष पर साधा निशाना

रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी बुधवार को रायबरेली पहुंचे। यहां उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR कार्यक्रम) को लेकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।बैठक के दौरान चौधरी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष लगातार संवैधानिक संस्थाओं पर हमले कर उन्हें कमजोर करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए साफ-सुथरी मतदाता सूची बेहद जरूरी है और यह जिम्मेदारी सभी राजनीतिक दलों पर समान रूप से है।प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि मतदाता सूची से मृत, स्थानांतरित और फर्जी मतदाताओं के नाम हटवाएं,पात्र नए युवाओं के नाम जुड़वाने में सक्रिय भूमिका निभाएं,और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करें। बैठक में जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, भाजपा विधायक तथा कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial