महा महाशिवरात्रि पर डलमऊ गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी

डलमऊ (रायबरेली)। महा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को डलमऊ के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रातःकाल से ही कस्बे के विभिन्न स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की। स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने घाटों के समीप स्थित शिव मंदिरों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से रुद्राभिषेक और पूजन-अर्चन किया।श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दुग्ध, दही, घी, बेलपत्र एवं अन्य पूजन सामग्री से भोलेनाथ का अभिषेक किया। कस्बे के प्राचीन रानी जी शिवाला, नागेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। विभिन्न क्षेत्रों और जनपदों से आए श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों में चढ़ावा अर्पित किया। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन सच्चे मन से पूजन करने पर भगवान शिव भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं।स्नान घाटों पर रही चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्थामहा महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए थे। सड़क घाट और वीआईपी घाट पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई थी। तहसील प्रशासन एवं पुलिस बल पूरे समय मौके पर मुस्तैद रहा। तहसील प्रशासन की ओर से लेखपाल और कानूनगो तैनात किए गए थे, जबकि प्रमुख शिव मंदिरों पर भी पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई थी।प्रशासन की सक्रियता और श्रद्धालुओं के सहयोग से पर्व शांतिपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में संपन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial