महाराजगंज रायबरेली: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह संपन्न

महराजगंज (रायबरेली)। राजकीय बालिका इंटर कालेज में वार्षिकोत्सव के साथ साथ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित सम्मान समागम कार्यक्रम में पुरानी छात्राओं, सेवानिवृत्त शिक्षको व अभिभावकों सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली अध्ययनरत छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कस्बा स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में शनिवार को आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह की अध्यक्षता शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार ने की। आयोजन का शुभारंभ सेवानिवृत्त शिक्षक शशिधर दीक्षित, विजयरानी यादव व प्रधानाचार्या डॉ अनीता सिंह के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मां सरस्वती की वंदना व स्वागत गीत के बाद विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, लघु नाटिका, भाषण, लोकनृत्य, प्रस्तुत किये गए। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार द्वारा पुरा छात्राओं, सेवानिवृत्त शिक्षकों अभिभावकों समेत वर्ष भर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली अध्ययनरत छात्राओं को सम्मान स्वरूप प्रतीक चिन्ह व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय की प्रवक्ता किश्वर जहां, नाजिश बानो, प्राची शुक्ला, रुपारानी गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, रामानुज सिंह, प्रिया भट्टाचार्य, दुर्गेश कुमार, अभिषेक व प्रेम सागर आदि मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial