भाजपा नेता के बेटे की गुंडई: चौकी प्रभारी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, जान बचाकर भागी पुलिस

वाराणसी। चौक थाना क्षेत्र में 1 जनवरी की शाम मणिकर्णिका घाट पर उस वक्त हंगामा मच गया, जब ड्यूटी पर तैनात ब्रम्हनाल चौकी प्रभारी अभिषेक कुमार त्रिपाठी भीड़ प्रबंधन और शांति व्यवस्था संभाल रहे थे।मणिकर्णिका घाट के सतुआ बाबा आश्रम की गली में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए पुलिस यातायात को डायवर्ट कर रही थी।इसी दौरान भाजपा पार्षद बृजेश श्रीवास्तव का बेटा हिमांशु श्रीवास्तव, अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने लगा।जब चौकी प्रभारी ने रोका, तो आरोपी ने अपने पार्षद पिता की धौंस दिखाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।विरोध करने पर हिमांशु और उसके दोस्तों ने चौकी प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में पुलिस अधिकारी को जान बचाकर मौके से भागना पड़ा और एक दुकान में छिपकर खुद को सुरक्षित किया।इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और भीड़ में भगदड़ की स्थिति बन गई।पुलिस ने मुख्य आरोपी हिमांशु श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो साथी फरार हैं।तीनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial