डलमऊ (रायबरेली)।
बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (NDA) की प्रचंड बहुमत से ऐतिहासिक जीत की खुशी में नगर पंचायत डलमऊ में विजयोत्सव मनाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ की अगुवाई में नगर पंचायत कार्यालय परिसर में भारी संख्या में लोगों ने एकत्र होकर जीत का जश्न मनाया। जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। पूरे परिसर में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। स्थानीय नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ NDA की जीत को लोकतंत्र की बड़ी विजय बताया।
नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ ने कहा कि—
“बिहार की जनता ने विकास, सुशासन और स्थिर सरकार पर भरोसा जताया है। यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत है।”
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने केंद्र व राज्य की नीतियों में और तेजी लाने की आशा जताई। पूरे आयोजन के दौरान नगर में उत्साह व खुशी का माहौल छाया रहा।
